क्लाउड कम्प्यूटिंग क्या है, What is Cloud Computing in Hindi ? यह शब्द शायद आपने बहुत बार सुना भी होगा पर क्या आपको पता है की यह आखिर Cloud Computing क्या है और क्यूँ यह आजकल बहुत ज्यादा सुनने को मिल रहा है? cloud computing in hindi meaning क्या होता है?
संक्षेप में कहे तो, Cloud Computing एक ऐसी technology है जिसमें data, software और computing power आपके personal computer में न होकर internet पर मौजूद remote servers में होती है, और आप बस internet के जरिए उसे इस्तेमाल करते है, बिना hardware खरीदे. जैसे बिजली का connection होता है – आप generator नहीं खरीदते, सिर्फ usage का bill देते है, ठीक वैसे ही Cloud Computing में आप server नहीं खरीदते, सिर्फ इस्तेमाल के हिसाब से pay करते है.
यह बात तो हम सभी मानते है की आजकल technology का जमाना है जिसके बिना हमारा जीवन बहुत ही मुश्किल हो जायेगा. Computer network technologies पिछले कुछ 20 वर्षों में काफी तरक्की कर चुकी है. जिसका इस्तेमाल आज हम ज्यादातर चीजों के लिए करते है. आज एसा समय है की हम computer के बिना अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाते है.
जबसे Internet ने अपना अस्तित्व जाहिर कीया है तब से Computer network की field में बहुत advancement हुई है और खासकर Distributed Computing और Cloud Computing जैसे technologies की field में काफी research हुई है.
यह technical terms Distributed Computing और Cloud Computing दोनों का concept प्राय सामान ही हैं बस दोनों में कुछ असमानतायें हैं. लेकिन आज हम Cloud Computing in Hindi के बारे में जानने वाले है.
Cloud Computing के बारे में जानने से पहले जानते है Cloud के बारे में.
Cloud क्या है? – What is cloud in hindi
Cloud एक interconnected networks of servers की design है जिसे की computer resources को deliver करने के लिए बनाया गया है. इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार सब कुछ कर सकते है. यह एक विशाल नेटवर्क होता है जो किस तरह से आपके सामने डाटा लता है इसके बारे में आपको पता भी नहीं चलता है.
Cloud Computing एक licenced service की collection है जो की अलग अलग vendors के द्वारा provide किया जाता है.

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है? – Cloud Computing in Hindi
Cloud Computing क्या है इसके बारे में आप सभी के दिमाग में सवाल जरुर होगा इसी लिए हम जानते है meaning of cloud computing in hindi के बारे में. यह एक तरह की Technology है जिसको इन्टरनेट के इस्तेमाल से अलग-अलग तरह की Services provide की जाती है.
आसान भाषा में कहे तो Cloud Computing in Hindi की मदद से आप किसी भी तरह के सोफ्टवेयर या सर्वर का इस्तेमाल करके अपना काम कर सकते है. यहाँ पर user को एक cloud server दिया जाता है जिस पर वो अपना डाटा store करके रख सकता है और दुनिया के किसी भी कोने से इसको access भी कर सकता है.
एक आसान उदाहरण से समझे – अगर आपको किसी पार्टी में 500 लोगो का खाना बनाना है, तो आपके पास दो रास्ते है. पहला, आप खुद बड़े बर्तन खरीदे, भट्टी लगवाए और पूरा सेटअप तैयार करे – यह हुआ Traditional Computing. दूसरा, आप एक Caterer को बुलाए जो अपना सामान लाएगा, खाना बनाएगा और काम होने के बाद सामान समेट कर ले जाएगा, आप बस उसे service के पैसे देंगे – यह हुआ Cloud Computing. मतलब आपको किसी चीज का मालिक बनने की जरूरत नहीं, बस उसे इस्तेमाल करने के लिए pay करना है.
Example of Cloud Computing in Hindi
Cloud Computing को अच्छे से समझने के लिए हम याह्या पर आपको कुछ examples देते है जिसकी मदद से आप इसको अच्छे से सम्क्झ सकेंगे.
आप सभी को पता है की आजकल पूरी दुनिया में Facebook काफी popular है और billions of people इसका इस्तेमाल करते है. Facebook में रोजाना करोडो की संख्या में images upload होती है इसी लिए इसको बहुत सारा storage के जरूरत पड़ती है जो एक आम server या computer नहीं कर सकता है. इसी वजह से Facebook जैसी बड़ी कंपनी भी Cloud Computing का इस्तेमाल करती हा.
YouTube
आजके समय में YouTube कितना फेमस है यह बताने की जरूरत ही नहीं है, यह google के बाद दूसरा सबसे बड़ा search engine बन चूका है. Facebook की तरह लोग हर रोज करोडो विडियो YouTube पर upload करते है और इस सभी का Data को YouTube अकेला झही झेलता है. इसी वजह से उनको भी Cloud computing का इस्तेमाल करना पड़ता है.
FlipKart
आप सभी को इसका नाम जरुर मालूम होगा. इसकी वेबसाइट पर आपको हजारो प्रोडक्ट्स मिल जाएँगी. in सभी को maintain करने के लिए यह भी Cloud Computing का ही इस्तेमाल कर रहा है.
तो यह थे Cloud Computing के कुछ उदहारण. इसके आलावा बहुत सारी बड़ी-बड़ी companies इसका इस्तेमाल करती है, जैसे Netflix अपनी movies और shows streaming के लिए, Zoom अपनी video calls process करने के लिए, और Instagram अपनी करोड़ों photos और reels store करने के लिए Cloud Computing पर ही depend करती है.
चलिए अब देखते है की Cloud Computing की शुरुआत कब हुई थी?

Cloud Computing का इतिहास | History Of Cloud Computing in Hindi
Cloud Computing एक बहुत ही पुरानी तकनीक है जब पूरी दुनिया में सभी जगह पर ठीक तरह से इन्टरनेट भी नहीं आया था. इसका concept सन 1960 के दशक में John McCarthy जैसे computer scientists द्वारा दिया गया था, जब computing को एक utility (जैसे बिजली या पानी) के हिसाब से देखा जाने लगा. लेकिन उस समय Internet bandwidth और connectivity दोनों की कमी थी, इसी लिए इसे असल में implement कर पाना मुश्किल था.
इसकी दिशा में पहला बड़ा commercial कदम सन 1999 में Salesforce ने उठाया, जिसने Software as a Service (SaaS) का model पहली बार बड़े पैमाने पर पेश किया. लेकिन Cloud Computing को असली मायने में mainstream बनाने का काम सन 2006 में Amazon Web Services (AWS) के launch से हुआ, जिसने पहली बार आम companies को भी affordable दाम पर cloud infrastructure किराए पर लेने का मौका दिया.
इसके बाद 21वी सदी में Amazon, Google, YouTube, Facebook और Microsoft जैसी बड़ी-बड़ी कंपनिया क्लाउड कंप्यूटिंग का इस्तेमाल करने लगी. यहाँ तक की Amazon, Google और Microsoft तो खुद Cloud Computing की सेवाए भी प्रदान करते है. इसी से आप अंदाजा लगा सकते है की यह कितनी जरुरी तकनीक है.
Cloud Computing किस तरह से काम करता है?
क्लाउड कंप्यूटिंग किस तरह से काम करता है इसको समझने किए लोए हमको जानना पड़ेगा की इसके models कितने है.
इसके तिन models है जो निम्नलिखित है.
- Software as a Service (SaaS)
- Infrastructure as a Service (IaaS)
- Platform as a Service (PaaS)
हमारी आवश्यकताओं के आधार पर हमको इनमे से किसी एक या सभी modules के मिश्रण का इस्तेमाल करना होता है.
चलिए तीनो को बारीकी से समझते है.
Software as a Service (SaaS)
SaaS छोटे businesses के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग का सबसे सामान्य रूप है. इसकी मदद से आप अपने computer या Server पर stored traditional applications के बजाय, Browser का उपयोग करके इंटरनेट पर होस्ट किए गए सॉफ़्टवेयर या एप्लिकेशन को access कर सकते हैं.
SaaS का विशिष्ट उदाहरण हैं, web-based mail service या customer relationship management system, जैसे Gmail, Google Docs और Zoom.
Infrastructure as a Service (IaaS)
IaaS का इस्तेमाल आमतौर पर external service provider से आपके computer power और disk space को खरीदना या किराए पर लेने के लिए होता है. यह विकल्प आपको एक private network या इंटरनेट पर एक्सेस करने की अनुमति देता है.
IaaS service provider, CPU processing, memory, data storage और network connectivity सहित physical computer hardware को maintain करता है.
IaaS के उदाहरणों में Amazon EC2, Rackspace, CDN, Routers और Windows Azure शामिल हैं.
Platform as a Service (PaaS)
PaaS आपको अपने computing setup के तकनीकी पहलुओं और आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप अनुकूलित करने की क्षमता पर अधिक नियंत्रण प्रदान करता है.
PaaS के उदाहर में AWS Elastic Beanstalk, Windows Azure, Heroku, Force.com, Google App Engine, OpenShift शामिल है.
क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रकार – Types of Cloud Computing in Hindi
Cloud Computing के मुख्य प्रकार है, जो निम्नलिखित है.
- Public Cloud Computing
- Private Cloud Computing
- Community Cloud Computing
- Hybrid Cloud Computing
- Multi-Cloud Computing
चलिए अब देखते है विस्तार से इसके बारे में.
Public Cloud Computing
पब्लिक क्लाउड एक third-party cloud service द्वारा मैनेज किया जाता है. यह हर एक व्यक्ति के लिए उप्ल्भ्ध होता है. इसका चार्ज बहुत ही कम होता है.
अगर बात करे इसके Example की तो अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) और माइक्रोसॉफ्ट azure इसके सबसे बड़े उदाहरन है.
Private Cloud Computing
यहाँ पर Services और Network एक private cloud पर स्टोर किया जाता है. जिसके कारन यूजर अपने cloud storage को किसी दुसरे के साथ शेयर नहीं करता है.
जैसे की गूगल ड्राइव एक प्राइवेट Cloud Computing का Example है. यहाँ आपके सारा डाटा आपके Email ID और Password से सुरक्षित होता है और इसमें आपका ड्राइव आपके अलावा कोई और नहीं उपयोग कर पाता है.
Community Cloud Computing
इस तरह की Services सभी लोगो के लिए उपलभ्ध नहीं होती है. यह सिर्फ special समूह को ही मिलती है इन लोगो के अलावा बहार का कोई भी इसके डाटा का इस्तेमाल नही कर सकता है.
Hybrid Cloud Computing
Public Cloud और Private clouds को Combine करके एक Infrastructure तैयार किया जाता है उसे Hybrid clouds कहा जाता है. सिंपल भाषा में कहे तो किसी साइट पर कुछ सामग्री केवल रजिस्टर लोगों के लिए उपलब्ध हो और कुछ सामग्री सार्वजनिक उपलब्ध हो तो ऐसे क्लाउड को हाइब्रिड क्लाउड कहते हैं.
Multi-Cloud Computing (2026 में तेज़ी से बढ़ता Model)
Multi-Cloud में कोई भी Organization एक साथ कई अलग-अलग Cloud Providers की services इस्तेमाल करती है, जैसे कुछ काम के लिए AWS और कुछ काम के लिए Google Cloud. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की किसी एक Provider पर पूरी dependency नहीं रहती – अगर एक cloud service down हो जाए, तो दूसरा available रहता है. आज कई बड़ी Indian startups भी risk कम करने के लिए Multi-Cloud strategy अपना रही है.
चलिए अब देखते है की लोग Cloud Computing का इस्तेमाल क्यों करते है.
The Benefits of Cloud Computing (in Hindi)
- Cloud computing का सबसे बड़ा advantage यह है कि इसमें unlimited डेटा को स्टोर कर सकते है.
- cloud कंप्यूटिंग का इस्तेमाल करने से आईटी-स्टाफ की कॉस्ट बच जाती है. यह आपको खुद ही सब कुछ मैनेज करके देता है.
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की आप cloud computing पर अपने डाटा को कहीं से भी access कर सकते है बस आपके पास इन्टरनेट कनेक्शन होना चहिये.
- cloud computing से हम कभी भी डेटा का backup ले सकते है और जो डेटा हमने loss कर दिया है उसे हम दुबारा recover भी कर सकते है.
- इसकी सबसे खास बात तो यह है की यह काफी सुरक्षित होता है जिसके अक्रन आपके डाटा को हैक करना काफी मुश्किल काम होता है.
- यहाँ पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से जितना चाहे उतना प्रोसेसिंग पॉवर को खरीद सकते है.
इसके अलावा भी cloud computing in hindi के बहुत सारे फायदे है.
Cloud Computing के नुकसान (Disadvantages of Cloud Computing in Hindi)
Cloud Computing के फायदों के साथ-साथ इसकी कुछ limitations भी है, जिनको जानना भी उतना ही जरूरी है:
- Internet पर पूरी Dependency: अगर आपका internet connection slow है या down हो जाता है, तो आप अपने cloud data या applications को access नहीं कर पाएंगे.
- Data Privacy की Chinta: Sensitive data किसी third-party server पर store होता है, इसी लिए कुछ लोगो और companies को privacy को लेकर concerns रहते है.
- Recurring Cost: शुरुआत में सस्ता लगने के बावजूद, लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर subscription cost बढ़ती रहती है.
- Limited Control: Public Cloud में आपका infrastructure पर उतना control नहीं होता जितना खुद के server पर होता.
Cloud Computing का Future और 2026 के Latest Trends
2026 में Cloud Computing सिर्फ data store करने तक सीमित नहीं रह गई है. अब इसमें दो नए trends काफी तेज़ी से उभर रहे है.
पहला है Sovereign Cloud, जिसमें देश अपना डेटा अपनी सीमाओं के भीतर ही रखना चाहते है, ताकि data privacy और local कानूनों का पालन हो सके. दूसरा है Edge Computing, जो cloud को आपके device के और करीब (जैसे आपकी smartwatch या car) ले आता है ताकि processing में देरी ना हो.
इसके अलावा, Companies अब सिर्फ storage के लिए नहीं बल्कि AI और Machine Learning जैसी advanced technologies को power देने के लिए भी cloud infrastructure का इस्तेमाल कर रही है. यही वजह है की Cloud Computing सीखना आज के समय में एक valuable career skill भी बन चुका है – अगर आप IT field में करियर बनाना चाहते है, तो AWS, Google Cloud या Microsoft Azure की beginner-level certifications से शुरुआत करना एक अच्छा कदम हो सकता है.
उम्मीद है अब आपको पता चल गया होगा की क्लाउड कम्प्यूटिंग क्या है – What is Cloud Computing in Hindi ? यदि आर्टिकल पसंद आया है तो इसको शेयर जरुर करे.
FAQs
Cloud Computing क्या है, आसान भाषा में समझाए?
Cloud Computing एक ऐसी technology है जिसमें आप अपना data store करने और software चलाने के लिए internet पर मौजूद किसी और के server का इस्तेमाल करते है, बिना खुद hardware खरीदे.
Cloud Computing के मुख्य प्रकार कौनसे है?
Cloud Computing के मुख्य प्रकार है Public Cloud, Private Cloud, Community Cloud, Hybrid Cloud और Multi-Cloud.
क्या Cloud Computing सुरक्षित है?
हाँ, बड़े Cloud Providers जैसे AWS, Google Cloud और Microsoft Azure advanced encryption और regular monitoring का इस्तेमाल करते है, जिससे डेटा काफी हद तक सुरक्षित रहता है, हालांकि पूरी तरह risk-free कोई भी system नहीं होता.
Cloud Computing सीखने से career में क्या फायदा हो सकता है?
Cloud Computing आज IT industry की सबसे demand वाली skills में से एक है. AWS, Google Cloud या Azure की beginner certifications करके आप Cloud Engineer, DevOps या System Administrator जैसे roles के लिए तैयार हो सकते है.


I have a basic knowledge clound and sarver pls more details
Brijesh ji yahan par maine sirf Cloud Computing kya hai or kaise kaam karta hai iske bare me hi bataya tha, yadi aapko or jyada jankari chahiye to filhal to me is par jyada jankari nahi daal paunga kyunki me bahot hi jyada busy hu. lekin aapko internet par iske bare me adhik jankari prapt ho jayegi
Hello.
Good luck 🙂