Skip to content

About

About US – Ask Hindi Help

मैं कौन हूँ : Bhavesh Patel

About

मेरा नाम भावेश पटेल है, में गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में रहता हु. मैंने Punjab Technical University से MBA किया है. इसके बाद मैंने 3 साल तक US IT Recruitment में जॉब की. उसके बाद मैंने जॉब छोड़ कर Business Start किया लेकिन इसमें 3 साल तक महेनत की पर सफलता नहीं मिली. इसी लिए मैंने फिर से नौकरी की शुरुआत की.

फ़िलहाल में 9 घंटे की नौकरी के साथ-साथ Blogging और YouTube भी कर रहा हु. The Facts File नामकी  YouTube चैनल के साथ-साथ इस ब्लॉग सहित दूसरे और 2 Blog (The Vegan Diet और The Facts File) पर भी काम कर रहा हु. में अकेला ही इन सभी चीजों को हैंडल करता हु.

मैं ब्लॉग्गिंग की फील्ड में क्यों आया?

में Lower Middle Class फैमिली से belong करता हु जहाँ पर हमेंशा पैसो की दिक्कत रहती थी इसी लिए मुझे Extra Income की सख्त जरूरत थी. इसी लिए मैंने इंटरनेट पर सर्च करना शुरू किया की किस तरह से हम इंटरनेट से घर बैठे पैसा कमा सकते है. बहोत सारे फ्रॉड तरीके का सामना करने के बाद मुझे ब्लॉग्गिंग और यूट्यूब के बारे में पता चला.

करीब 3 महीने रिसर्च करने के बाद मैंने मेरा पहला ब्लॉग बनाया लेकिन इसमें मुझे कोई भी रिजल्ट नहीं मिला. इसके बाद मैंने एक और नया ब्लॉग शुरू किया जिस पर मैंने Facts से जुड़े आर्टिकल डाल रहा था जिसमे 6 महीने काम करने के बाद करीब 2 लाख का महीने का ट्रैफिक आने लगा पर फिर भी उस ब्लॉग से मुझे earning नहीं हो रही थी क्यूंकि बार-बार मेरे एडसेंसे में ads limit आ रही थी. बाद में मैंने एक ऐसा ब्लॉग बनाया जिस पर में एफिलिएट मार्केटिंग कर सकू.

एफिलिएट मार्केटिंग करने का खयाल कैसे आया ?

जैसे की मैंने बताया की एडसेंसे से बिलकुल भी पैसा नहीं मिल रहा था क्यूंकि ads limit लग जाती थी. मुझे कुछ भी समज नहीं आ रहा था की में क्या करू. इंटरनेट पर मौजूद सभी टिप्स को अप्लाई करते करते 2 साल चले गए बाद में मैंने किसी के कहने पर Blogger ब्लॉग को WordPress पर transfer किया जिसमे मेरी सारी महेनत बेकार चली गई क्यूंकि मेरे सारे पोस्ट गूगल के सर्च में से बहार हो गए.

में बहोत निराश हुआ और बाद में मैंने दिसंबर 2020 में इस ब्लॉग की शुरुआत की. यह सोच कर की इसमें एफिलिएट मार्केटिंग करुगा. फ़िलहाल यह ब्लॉग एडसेंसे और एफिलिएट मार्केटिंग दोनों के साथ जुड़ा हुआ है. इस तरह से ब्लॉग्गिंग की फील्ड में मेरा 6 साल से ज्यादा समय हो चूका है और मुझे ब्लॉग्गिंग करना बेहद ही अच्छा लगता है.

Ask Hindi Help ब्लॉग की शुरुआत क्यों की ?

Ask Hindi Help  21 दिसम्बर 2020 को लॉन्च किया गया था. इस ब्लॉग का उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो:

  • ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं।
  • ब्लॉगिंग सीखना चाहते हैं।
  • डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
  • ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।
  • इंटरनेट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी नई चीजें सीखना चाहते हैं।
  • अपने करियर और स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं।

ऐसे लोगों के लिए हम इस वेबसाइट पर ऑनलाइन पैसे कमाने, ब्लॉगिंग, ब्लॉगिंग से पैसे कमाने, बिजनेस करने और इंटरनेट से जुड़ी नई नई जानकारी शेयर करते हैं.

हमारा मकसद उन लोगों की मदद करना है जो घर बैठे कमाई करना चाहते हैं. इसीलिए इस ब्लॉग पर हम ज्यादातर ऑनलाइन बिजनेस और ऑनलाइन पैसे कमाने की जानकारी शेयर करते रहेंगे.

आप हमसे कुछ पूछना चाहते हैं, तो आप हमें bhavesh@askhindihelp.com पर सीधे mail कर सकते हैं.