Skip to content

Probo App क्या था? | What Was Probo App In Hindi

Probo App क्या था? | What Was Probo App In Hindi

⚠️ Update (2026): Probo App अब भारत में Real-Money Trading के लिए बंद हो चुका है. अगर आप Download या Earning के लिए यहाँ आये है, तो पहले नीचे पूरी जानकारी जरूर पढ़े.

Probo App क्या था?: अगर आप यह सोचकर यहाँ आये है की Probo App Download करके पैसे कमाए, तो रुक जाइये. Probo App अब भारत में Real-Money Trading के लिए पूरी तरह से Band हो चूका है और Illegal है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की Probo App क्या था, यह Band क्यों हुआ, और अगर आपके पैसे अभी भी इसमें फंसे है तो आपको क्या करना चाहिए.

Probo App क्या था? | Opinion Trading Platform की पूरी कहानी

Probo App एक Opinion Trading Platform था, जिसे कंपनी खुद “Opinion Trading App” कहती थी लेकिन असल में यह एक तरह का Prediction-Based Betting App था. इसमें Users को Cricket Match, Election Result, Crypto Price, News जैसे real-world events पर सवाल दिए जाते थे, जिनका जवाब सिर्फ Yes या No में देना होता था. अगर जवाब सही निकलता, तो User को लगाए गए पैसों से ज्यादा पैसा मिल जाता था.

यह App Peak XV, Elevation Capital और The Fundamentum Partnership जैसे बड़े Investors के द्वारा Fund किया गया था, और एक समय पर भारत में काफी popular भी हुआ था.

Probo App Band क्यों हुआ? | Why Probo App Was Banned in India

2025 से पहले तक भारत में Real-Money Gaming और Opinion Trading Apps को लेकर कोई एक जैसा central कानून नहीं था, हर राज्य में अलग-अलग नियम थे. इसी अस्पष्टता का फायदा उठाकर Probo जैसे Apps चलते रहे.

लेकिन अगस्त 2025 में भारत सरकार ने Promotion and Regulation of Online Gaming Act (PROGA 2025) पास किया, जिसने पूरे भारत में सभी तरह के Real-Money Games – चाहे वो Fantasy Sports हो, Poker हो, Rummy हो या Probo जैसे Opinion Trading Apps – को पूरी तरह से बैन कर दिया. इस कानून के तहत ऐसे Apps को host करना एक अपराध बन गया है, जिसमें 3 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक का जुर्माना हो सकता है.

इसके साथ ही:

  • Enforcement Directorate (ED) ने जुलाई 2025 में Gurugram और Jind (Haryana) में Probo के दफ्तरों पर छापे मारे, यह कार्रवाई Money Laundering (PMLA) और Public Gambling Act के तहत हुई.
  • ED के अनुसार Probo ने Gambling को “Prediction Game” के नाम पर छुपाकर ₹1,245 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
  • दिसंबर 2025 तक ED ने Probo से जुड़े करीब ₹401.9 करोड़ के Assets Freeze/Attach कर दिए थे, जिसमें Fixed Deposits, Shares और Bank Lockers शामिल है.
  • जांच में यह भी सामने आया की Probo में KYC process ठीक तरह से follow नहीं होता था, जिसकी वजह से बिना verified पहचान के भी और यहाँ तक की Minors भी इस Platform को इस्तेमाल कर पा रहे थे.
  • Probo ने खुद अगस्त 2025 में अपनी सभी Real-Money Operations भारत में बंद करने की घोषणा कर दी, और कंपनी के अनुसार अब इसे दुबारा शुरू करने का “कोई Legal रास्ता नहीं” बचा है.

MPL, PokerBaazi, Zupee, WinZO, GamesKraft और My11Circle जैसे बाकी सभी बड़े Real-Money Gaming Apps ने भी इसी कानून के बाद अपनी Paid Services बंद कर दी.

क्या Probo App अभी भी Legal है? | Is Probo App Legal in India 2026

नहीं. 2026 में Probo App भारत में Real-Money Trading के लिए बिल्कुल भी Legal नहीं है. PROGA 2025 कानून के तहत जिस भी Game या App में पैसे लगाकर ज्यादा पैसे जीतने की कोशिश की जाती है, वो अब पूरे भारत में गैरकानूनी है, चाहे उसे “Opinion Trading”, “Prediction Game” या किसी और नाम से क्यों न बुलाया जाए. Gaming Industry ने इस बैन को अदालत में चुनौती जरूर दी है और Supreme Court में इस मामले की सुनवाई चल रही है, लेकिन जब तक कोई नया आदेश नहीं आता, तब तक यह बैन पूरी तरह से लागू है.

अगर आपके पैसे Probo App में फंसे है तो क्या करे?

अगर आपने पहले Probo App में पैसे Deposit किये थे और अभी भी Wallet में Balance बचा है, तो निम्न बातों का ध्यान रखे:

  1. तुरंत Withdraw करने की कोशिश करे – चूँकि App अब Real-Money Operations के लिए बंद है, हो सकता है सभी Users को उनका पूरा पैसा वापस न मिले, खासकर अगर आपका Amount उन Assets से जुड़ा है जिन्हें ED ने Freeze किया है.
  2. किसी भी नए Deposit से बचे – अभी अगर App किसी भी तरह से Payment मांगता है, तो उसमे पैसे बिलकुल भी न डाले.
  3. Fraud या Fake Links से सावधान रहे – Probo के नाम पर बहुत सारे Fake Apps और Referral Links Internet पर घूम रहे है, किसी भी Unofficial Source से App Download न करे.
  4. जरूरत पड़ने पर Cyber Crime Helpline (1930) पर Complaint दर्ज करे, अगर आपको लगता है की आपके साथ Fraud हुआ है.

भारत में अब पैसे कमाने के Legal तरीके क्या है?

चूँकि Probo जैसे Real-Money Gaming Apps अब Legal नहीं रहे, बेहतर है की आप ऐसे तरीको पर ध्यान दे जो Skill-Based और पूरी तरह से कानूनी है और लम्बे समय तक चल सकते है:

यह सभी तरीके आपकी Skill, Content या Time पर आधारित है, ना की किसी Uncertain Bet पर – इसी लिए यह लम्बे समय के लिए ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित है.

निष्कर्ष: Probo App क्या था?

Probo एक समय भारत में popular Opinion Trading App था, लेकिन PROGA 2025 कानून के बाद यह अब पूरी तरह से Illegal और Non-Operational हो चूका है. अगर आप अभी भी Online Search में “Probo App Download” या “Probo App Se Paise Kaise Kamaye” ढूंढ रहे है, तो ध्यान रहे की यह App अब किसी भी तरह से Real-Money Earning के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, और ऐसा करने की कोशिश करना आपको Legal risk में डाल सकता है.

FAQs: Probo App क्या था

क्या Probo App अभी भी Download हो सकता है?

Probo App अब भारत में Real-Money Trading के लिए Operational नहीं है. अगर आपको कोई Website या Link “Probo App Download” के नाम पर पैसे कमाने का वादा कर रही है, तो वह Fake या Fraud हो सकती है, इसी लिए उससे दूर रहे.

Probo App Band क्यों हुआ?

अगस्त 2025 में भारत सरकार द्वारा पास किए गए Promotion and Regulation of Online Gaming Act (PROGA 2025) के तहत सभी Real-Money Gaming और Opinion Trading Apps को Ban कर दिया गया, जिसके बाद Probo ने खुद अपनी Real-Money Services बंद कर दी.

क्या मुझे मेरे Probo Wallet के पैसे वापस मिलेंगे?

यह इस बात पर निर्भर करता है की आपका Balance ED द्वारा Freeze किए गए Assets से जुड़ा है या नहीं. जितनी जल्दी हो सके Withdraw करने की कोशिश करे और Official Support Channel से संपर्क करे.

अब भारत में कौनसे Earning Apps Legal है?

Skill-Based और Content-Based तरीके जैसे Freelancing, Blogging, Affiliate Marketing और Content Creation पूरी तरह से Legal है, क्यूंकि इनमे कमाई आपकी Skill या Effort पर आधारित होती है, किसी Random Bet पर नहीं.

Probo App क्या था? | What Was Probo App In Hindi
Bhavesh Patel

मेरा नाम है Bhavesh Patel. में इस ब्लॉग का संस्थापक हु. इस ब्लॉग पर आपको Internet और Blog से किस तरह से पैसा कमाया जा सकता है इसके बारे में Genuine जानकारी मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *