How do I choose a blog topics? ब्लॉग किस Topic पर बनाये? यह एक एसा सवाल है जो सभी नए bloggers का दिमाग खा जाता है, पर फिर भी एक सही जवाब नहीं मिलता है. यह तो सिर्फ एक ही सवाल था लेकिन इससे जुड़े और भी सवाल है जैसे की,
- What are some good blog topics for beginners?
- What are the most popular blog topics in 2026?
- What are the most profitable blog topics?
- How do I choose unique blog ideas?
- On which topic should I start blogging?
- How do I start blogging?
- What kind of blogs makes money?
- Can a blog have multiple topics?
- Why do bloggers fail?
- ब्लॉग किस टॉपिक पर बनाये?
- which is the best topic for blogging in Hindi?
- What are some good blogging topics in Hindi?
- What blog should I write?
- How can i find niche blog topic idea
- AI Overview के दौर में कौनसा Blog Topic काम करता है?
ऐसे बहुत सारे सवाल होते है हमारे दिमाग में, जो लगते है एक दम same पर इन पर सोचते-सोचते हमारा दिमाग दुखने लगता है पर जवाब नहीं मिलता है.
आज से 5 साल पहले India में Hindi Bloggers की संख्या बहुत ही कम थी लेकिन इन सालों में और खास करके कोरोना के लॉक डाउन के दौरान Online और Digital Marketing के क्षेत्र में भारी मात्रा में लोग आ गए है, जिसका नतीजा यह हुआ की बहुत ही ज्यादा competition बढ़ गई है. 2026 में इसमें एक नया factor भी जुड़ गया है – Google के AI Overview अब सीधे search result page पर answer दिखा देते है, जिससे simple और generic topics पर clicks कम हो रहे है. इसी लिए अब सही Blog Topic चुनना पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है.
अब Online Market तो सभी के लिए Open है, इसी लिए सभी लोग यहाँ पर काम कर सकते है, हम किसी को रोक नहीं सकते है, पर आगे तो जरुर बढ़ सकते है. लेकिन हम आगे बढ़ेंगे कैसे? क्यूंकि इसके लिए तो हमारे ब्लॉग पर अच्छा ट्रैफिक आना चाहिए? जिसके लिए हमको SEO का knowledge होना चाहिए. लेकिन यदि हमको SEO का तो बिलकुल भी नॉलेज नहीं है, तो बिना SEO के Traffic कैसे लाए?
SEO का Factor तो बाद में आता है, पहले हमारे पास एक अच्छी Blog Niche होनी चाहिए और उस पर अच्छे आर्टिकल डालने पड़ते है. तब जाकर आपके पास ट्रैफिक आता है. लेकिन हमारा सवाल यही तो है की हम 2026 में कौनसे टॉपिक पर Blog बनाए? हम किस तरह से आगे बढ सकते है?
ब्लॉगिंग अब सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि कमाई का मजबूत ज़रिया बन गया है. लेकिन 2026 में सफलता उन्हीं ब्लॉग्स को मिलती है, जो सही niche (टॉपिक) पर केंद्रित होते है और साथ में AI Overview के इस दौर में भी काम आने वाला content देते है. अगर आप सोच रहे है – “Blog Topic Kaise Choose Kare जिससे ज्यादा ट्रैफिक और कमाई हो?” – तो आप बिल्कुल सही जगह आए है. तो चलिए देखते है इसके बारे में.

How do I choose a blog topics? | 2026 में किस विषय पर ब्लॉग बनाएं? जाने तीन तरीके
Blog Topic Kaise Choose Kare इसका जवाब बहुत ही आसान है – अपनी रुचि और knowledge को Google Trends, Quora जैसे tools से मिलाकर एक ऐसा micro-niche चुनें जिस पर low competition हो और आप real problem solve कर सकें. इसके लिए में आपको 3 Steps बताऊंगा लेकिन पहले हम हमारे उन Questions के बारे में जानते है जिसके बारे में उपर बात की थी.
What are some good blog topics? इसका जवाब यह है की जिस पर भी आपके पास अच्छा नॉलेज है, वो सारे अच्छे टॉपिक है. अगर आप किसी की कॉपी करके लिखते है तो यह बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है. आप कुछ आर्टिकल के बाद बोर हो जाओगे.
What are the most profitable blog topics? | blog Niches that make the most money आप ने भी एसा जरुर search किया होगा. लेकिन profitable topic के बारे में लिखने से आप आगे नहीं बढ़ सकते है. क्यूंकि जो भी Niche Topic के बारे में आपको गूगल से जानकरी मिलती है उस पर तो बहुत ही ज्यादा Competition होती है, तो फिर एसे टॉपिक पर ब्लॉग लिख कर फायदा क्या होगा? कुछ भी नहीं. इसी लिए हमेशा दूसरे लोगो की मदद के लिए आर्टिकल लिखे.
What kind of blogs make money? यह भी एक एसा सवाल है जो सभी के दिमाग में आता है. अगर आप एक सही Niche या Topic का चयन करते है तो आप अपने ब्लॉग से पैसा कमा सकते है. आपको यह आर्टिकल के अंत तक पता चल जाएगा की, किस तरह के Blog Topics पर आपके ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक आता है.
Why do bloggers fail? अगर आप Blogging करने से पहले उस पर research करते है, तो इसका जवाब आपको जरुर मिल जाएगा. फिर भी में आपको बताता हु की लोग blogging में fail क्यों हो जाते है?
अक्सर ज्यादातर ब्लॉगर किसी को देख कर ही Blogging की field में आते है, हमने देखा होता है की “X” नाम का blogger बहुत ही ज्यादा पैसा कमाता है, इसी लिए सभी लोग उनके जैसे टॉपिक पर ब्लॉग बनाना शुरू करते है और कुछ महीने बाद जब ट्रैफिक नहीं आता है तो थक कर blogging छोड़ने का फैसला करते है.
Common Mistake: ज्यादातर नए bloggers सिर्फ “trending” या “high paying” niche के पीछे भागते है, बिना यह सोचे की उस niche में उनकी खुद की knowledge और interest है या नहीं. Interest के बिना 6 महीने से ज्यादा किसी भी niche पर consistent रहना लगभग नामुमकिन होता है.
Blogging एक Long Journey है, इसको Business की तरह से लेना चाहिए. जब भी आप किसी भी Topic पर blog बनाने के बारे में सोचते है तो सबसे पहले Best SEO Tools की मदद से आप अपने टॉपिक को अच्छे से जांचे और उसके बाद ही उस पर आर्टिकल डाले. Keyword Research करने के लिए आप हमारा Free Seo Tools आर्टिकल को पढ़ सकते है.
चलिए अब देखते है तीन तरीकों के बारे में जिससे हम Blog topics ढूंढ सकते है.
Question Hub का इस्तेमाल करे
Note: Google ने January 5, 2023 से Question Hub Service को बंद कर दिया था, और 2026 तक भी यह वापस शुरू नहीं हुई है. इसी लिए अब इसकी जगह पर नीचे दिए गए Quora और Google Trends वाले तरीके सबसे ज्यादा असरदार है. साथ ही आप AnswerThePublic (Free plan limited, Paid $9/month से शुरू) और Google Search Console के “Queries” report का भी इस्तेमाल कर सकते है, जिससे पता चलता है की लोग आपकी site पर पहले से किन सवालों के जरिए आ रहे है.
Quora का इस्तेमाल करे
अगर आप Google पर Search करते है तो आपको पता चलेगा की हर रोज सिर्फ भारत में 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग Quora का इस्तेमाल करते है. इसका मतलब साफ है की आपको भी Quora का इस्तेमाल करना चाहिए अपने आर्टिकल के लिए.
आपकी Niche जिस भी category पर है आपको उससे जुड़े बहुत सारे सवाल मिल जाते है, आपको सबसे ज्यादा बार पूछे गए सवाल पर आर्टिकल डालना है. इस तरह से आपके ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक आता है.
Pro Tip: Quora पर सिर्फ questions मत ढूंढिए, बल्कि जिन answers पर सबसे ज्यादा upvotes है उन्हें भी पढ़िए. इससे पता चलता है की readers असल में किस angle से जवाब पढ़ना पसंद करते है, और आप अपने article की heading structure उसी हिसाब से बना सकते है.
Google Trend का इस्तेमाल करे
अपने अक्सर देखा होगा की किसी भी Trending Topic पर News Channel वाले ब्लॉग हमेशा top पर रहते है, एसा इस लिए होता है क्यूंकि वे लोग Trending टॉपिक पर आर्टिकल डालते है. लेकिन क्या हम एसा नहीं कर सकते है? बिलकुल कर सकते है बस आपको थोडा और काम भी साथ में करना है.
अगर आप अपनी Niche के हिसाब से किसी भी topic को Google Trend में सर्च करते है तो आपको वो टॉपिक Google में सर्च करना है. सर्च करने के बाद आपको गूगल के first page में बहुत सारे questions मिलते है जिसको “People Also Ask” कहा जाता है. आपको सभी Questions को अपने आर्टिकल में शामिल करना है.
अगर इस तरह से आप आर्टिकल लिखते है तो आपके ब्लॉग पर बहुत ही जल्दी गूगल से ट्रैफिक आना शुरू होगा. एक बात जरुर ध्यान रखे, आपको ऐसे Keywords को Target करना है जहाँ पर कम्पटीशन कम हो.
ब्लॉग टॉपिक कैसे चुनें? How to Choose Blog Niche in Hindi
Step 1: अपनी रुचि और ज्ञान पर ध्यान दें
अगर आपको cooking पसंद है, तो Health Recipes या Women Niche अपनाएं.
Step 2: Search Volume और Competition देखें
Google Keyword Planner (Free) या Ubersuggest (Free plan limited, Paid ₹1000/month के आसपास) का उपयोग करें:
- Low Competition
- High CPC
Step 3: Audience को Value दें
आप जो niche चुनें, उसमे “Problem Solving” content ज़रूरी है.
Step 4: Micro-Niche पर ध्यान दें
उदाहरण: Health → Joint Pain → Ayurvedic Tips for Joint Pain
Step 5: AI Overview Era में Topic को “Depth” के हिसाब से चुनें (2026 Update)
2026 में Google के AI Overview simple, one-line answer वाले सवालों को खुद ही answer कर देते है, जिससे उस keyword पर click मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी लिए Topic चुनते वक्त यह भी देखें की उस पर आप personal experience, case study, comparison या step-by-step tutorial जैसा depth वाला content दे सकते है या नहीं. जिन Topics में सिर्फ definition चाहिए होती है (जैसे “X क्या है?”), वहां AI Overview clicks छीन लेता है, लेकिन जिन Topics में practical guidance या personal review चाहिए होता है, वहां लोग अब भी असली article पर click करते है.
🛠️ SEO Tips जिससे आपका ब्लॉग जल्दी रैंक करेगा
- Long Tail Keywords का इस्तेमाल करें जैसे – “AdSense से 2026 में पैसे कैसे कमाए”.
- H2 और H3 में Questions डालें Google “People Also Ask” Box में दिखने का चांस बढ़ेगा.
- Meta Title और Meta Description सही लिखें हर पोस्ट में Focus Keyword ज़रूर रखें.
- Image SEO करें Alt Text में keywords जोड़ें.
- Internal Linking करें Related पुराने पोस्ट को जोड़ें.
- E-E-A-T Signals दिखाएं (2026 जरूरी) अपने बारे में author bio, real experience और sources जरूर mention करें, ताकि Google को पता चले content किसी real इंसान ने अपने experience से लिखा है.
आखिरी शब्द
अब आपको पता चल गया होगा की आप किस तरह से अपने ब्लॉग के लिए topic का चयन कर सकते है. अब कभी भी Google पर किसी भी bloggers या YouTubers द्वारा दिए गए topic पर ब्लॉग मत बनाना. एसा नहीं है की आप को उसमे Success नहीं मिलती है, पर एक बात जरुर है, की कोई भी Bloggers और YouTubers Free में किसी को भी एक अच्छी Niche या Keywords नहीं देता है.
अगर आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से काम करते है तो आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक जरुर आयेगा. याद रहे हमेशा ऐसे topic पर ही आर्टिकल डाले जिस पर बहुत ही कम लोग काम कर रहे है, लेकिन जिसमें आप depth के साथ लिख सकें.
उम्मीद है आपको Blog Topic Kaise Choose Kare? 2026 में कौनसे Topic पर Blog बनाये? आर्टिकल पसंद आया होगा. इस आर्टिकल को शेयर करके दूसरे लोगो की भी मदद करे.
FAQs: ब्लॉग टॉपिक चुनने से जुड़े आम सवाल
क्या ब्लॉगिंग से 2026 में भी कमाई हो सकती है?
बिल्कुल. AdSense, Affiliate और Brand Deals से 2026 में भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है, बस अब content में real experience और depth दिखाना जरूरी हो गया है ताकि AI Overview के दौर में भी आपके article पर click आए.
ब्लॉग के लिए सबसे अच्छा टॉपिक कौन सा है?
Government Schemes, Health Tips, Blogging/SEO, Digital Skills जैसे evergreen niches आज भी टॉप पर है, बशर्ते आप उसमें एक specific micro-niche चुनें.
क्या AI Generated Blog रैंक कर सकता है?
हाँ, बशर्ते content original, human-edited, personal experience से भरा और उपयोगी हो. सिर्फ AI से copy-paste किया content 2026 में रैंक होना मुश्किल है.
नए ब्लॉग के लिए कितना आर्टिकल लिखना चाहिए?
शुरुआती 30 दिन में कम से कम 30 high quality पोस्ट target करें, लेकिन quantity से ज्यादा जरूरी है हर article में real value और depth होना.


Hi I would like to buy a link from on of your post mesage me your Price at Contactnkmishra@gmail.com